
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): मिजोरम के गवर्नर व सेवानिवृत्त डा.वीके सिंह गुरुवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेत्री लज्जा रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लज्जा रानी गर्ग ने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ा परिश्रम किया। संगठन उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिजोरम के गवर्नर व सेवानिवृत्त डा.वीके सिंह पिलखवा पहुंचे और लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लज्जारानी ने संगठन के लिए बहुत मेहनत की। उनकी मेहनत व लगन से प्रेरित होकर कार्यकर्ता भी मेहनत करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे, भाजपा नेता मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















