
अनावश्यक भौतिक वस्तुओ और इच्छाओ का त्याग ही उत्तम अकिंचन धर्म है-योगेश जैन शास्त्री
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिरट कसेरठ बाजार पर चल रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व पर बृहस्पतिवार को प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरांत जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने कुण्डलपुर बड़े बाबा विधान मंडल पाठ का पूजन कराया। सगीतज्ञ विकास भारद्वाज ने संगीत दिया। आज के दशलक्षण धर्म उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचन देते हुए जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने कहा कि अनावश्यक भौतिक वस्तुओ और इच्छाओ का त्याग ही उत्तम अकिंचन धर्म है। अकिंचन का अर्थ बाहरी वस्तुओ और आन्तरिक मोह माया से मुक्ति। हमे आत्मा मे दृढ़संकल्प होना चाहिए। शरीर नाशवान है आत्मा अजर अमर है। दुख और कष्ट शरीर को होते हैं,आत्मा को नही। आत्मा इन सब के परे है ऐसा विश्वास ही मोक्ष मार्ग पर अग्रसर करता है। महिला जैन मिलन सुमति की रूबी जैन, शिखा जैन, रूपल जैन, भावना जैन रीतिका जैन, शिल्पी जैन तथा वसुधा जैन द्वारा लधु नाटिका ‘ जैन तीर्थो का संरक्षण ‘ प्रस्तुत की गई तथा महावीर स्तुति और मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे शामिल महिलाओ को जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, मनोज जैन ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। संचालन रेणुका जैन ने किया। जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन, आर के जैन एडवोकेट, राजेश जैन,पंकज जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, बीनू जैन एडवोकेट, नेहा जैन, मीनू जैन, रेखा जैन,मगन जैन, मंजू जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया ने बताया कि 26 सितम्बर शनिवार प्रातःकाल 10 बजे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार से भव्य जैन रथयात्रा कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, पाटिया मंडी, सर्राफा बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग चौराहा, अतरपुरा चौराहा, कोठी गेट, कसेरठ बाजार होते हुए आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर समाप्त होगी,27 सितम्बर रविवार को मनोहर हैरिटेज मे कवि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमे प्रसिद्ध कवि प्रवीण शुक्ल,विनीत चौहान, सुदीप भोला,शम्भु शिखर, भुवन मोहनी, स्वंय श्रीवास्तव, अभय निर्भीक तथा सानवी जैन काव्य पाठ करेंगे तथा जैन समाज की प्रतिमाओ को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हापुड श्रीमति कविता मीना तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह और एच पी डी ए के वी सी मुकेश चन्द्रा होगे।हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओ मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जैन छात्र छात्राओ, जैन समाज की विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारियो को सम्मानित किया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















