
फाइनेंस एजेंट बनकर लगाई ₹19.37 लाख की चपत, एसपी ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अस्पताल बनाने के नाम पर एक कारोबारी से ₹19.37 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया था। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामला बुलंदशहर के गांव हरचना के रहने वाले चंद्रप्रसाद शर्मा से जुड़ा है। चंद्रप्रसाद के मुताबिक, जनवरी 2026 में हापुड़ का रहने वाला एक शख्स उनके संपर्क में आया। आरोपी ने खुद को लोन और फाइनेंस एजेंट बताते हुए अस्पताल के लिए एक से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया।
आरोपी ने फरवरी में अपना ऑफिस दिखाया और कागजी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ उनके अस्पताल पहुँचा और लोन प्रक्रिया व अलग-अलग औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर समय-समय पर कुल 19.37 लाख रुपये ऐंठ लिए।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लोन पास नहीं हुआ, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने केवल 1.50 लाख रुपये ही लौटाए और बाकी के 17.87 लाख रुपये डकार गए। भुगतान के आश्वासन के तौर पर आरोपियों ने 97.65 लाख रुपये के तीन चेक दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















