
न कूड़ा, न करकट, फिर भी झाडू हाथ में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जनपद हापुड़ की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और इसी दिन ग्राम प्रधान सचिव व सफाई कर्मी अपने-अपने हाथों में झाड़ू लेकर निकले और अपने-अपने इलाके में सफाई करने में जुटे, परंतु पंचायती राज विभाग जनपद हापुड़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके अफसर व कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर फर्श पर घुमाते हुए नजर आ रहे हैं, परंतु फर्श पर न कूड़ा पड़ा है और नहीं किसी प्रकार का करकट। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पंचायती राज विभाग के जिम्मेदार लोग स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















