
👁 1 views Views
जनपद हापुड़ का रहने वाला 50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहजहांपुर में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की एटीएस की लखनऊ की टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात और 50,000 के इनामी गैंगस्टर अजीत को शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ हापुड़ जनपद समेत कई जिलों में डकैती, चोरी, लूट के 43 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद में भी कई मुकदमे में दर्ज हैं। हापुड़ जिले के हैदर नगर का मूल निवासी अजीत पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात में फरार चल रहा था। इसी के साथ उसके खिलाफ और भी कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम ने उसे शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















