
छात्राओ को दी सरकारी योजनाओ की जानकारी
हापुड, सूवि (ehapurnews.com):जिला प्रोबेशन अधिकारी जी के निर्देशानुसार हब फॉर वूमेन इंपावरमेंट यूनिट महिला कल्याण विभाग के द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं से वार्ता की गई और बालिकाओं को सभी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवम् दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के बारे में प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अभिषेक मिश्रा जी के द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क कंप्युटर प्रशिक्षण टेलर सेंपलिंग फैशन डिज़ाइनिंग ब्यूटीशियन तीन महीने का निःशुल्क कोर्स करने के लिए प्रेरित किया गया डी.एम.सी नेहा त्यागी जी के द्वारा महिला एवं बालिकाओं से सम्बन्धित सभी योजनाओं के बारे में जैसे बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई हब यूनिट से मुस्तकीम अहमद जेंडर स्पेशलिस्ट जी के द्वारा भी बच्चों को सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे कि 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर 181, 1930 साइबर क्राइम नंबर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई इसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रभारी श्रीमती रीता जायसवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















