
बैंक ग्राहक ध्यान दें! लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, शुक्रवार तक निपटा लें जरूरी काम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम पेंडिंग है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए! इस हफ्ते लगातार 5 दिनों तक बैंकों का कामकाज प्रभावित रहने वाला है। इसलिए परेशानी से बचने के लिए अपने सभी महत्वपूर्ण काम शुक्रवार तक ही निपटा लें।
दरअसल, 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। इसके ठीक बाद, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। फाइव-डे वर्किंग और पीएलआई (PLI) समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी आंदोलनरत हैं। इस हड़ताल और छुट्टियों के कारण लगातार 5 दिनों तक बैंकों की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है। चेक क्लियरेंस, कागजात जमा करने और ड्राफ्ट जैसे कामों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
हालांकि, इस दौरान राहत की बात यह है कि एटीएम (ATM), इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















