
पिलखुवा: ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत व दो घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर बीती रात एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो इस दौरान घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक जैसे ही मंगलवार की रात रिलायंस रोड पर पहुंचा तो उसने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। तीनों ही बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे में गांव खेड़ा निवासी 25 वर्षीय दीपक, 30 वर्षीय सोनू बुरी तरह घायल हो गए जिनकी मौत हो गई। हादसे में गाजियाबाद के सर्वोदय नगर निवासी 19 वर्षीय आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैदल यात्री भी हादसे की चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




















