
👁 19 views Views
बाबूगढ़: सड़क पार कर रहे व्यक्ति व बाइक की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बिजलीघर के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी छावनी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल से व्यक्ति की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हापुड़ भेजा गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















