
अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शालोम ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा के चुनाव में विजयी होने पर नवनियुक्त प्रधान अतुल कुमार चौकड़ायत , वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र गुप्ता एवं मंत्री विमेश गोयल को उनके मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर शालोम ट्रस्ट परिवार ने बुके भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शालोम ट्रस्ट के चेयरमैन अजीत सिंह ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और एकता के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।
भेंट के दौरान विशांत सिंघल एवं नितिन गर्ग के साथ समाज सेवा एवं सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। इस अवसर पर शालोम ट्रस्ट से प्रदीप कुमार, मोनू कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















