
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक ने बृजघाट पर चलाया गंगा सफाई अभियान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने बुधवार को तीर्थस्थल बृजघाट पर मां गंगा के पवित्र तट पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया।विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया कुछ अन्य कार्यकर्ताओ के साथ अभियान के तहत बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे और गंगा के किनारे सफाई अभियान चलाया।
विधायक ने इस दौरान मां गंगा के तट की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं, इसलिए गंगा तटों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सभी संकल्प लें कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने में अपना योगदान देंगे तथा स्वच्छता को जन-जन का अभियान बनाएगे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















