
वनखंडा में माता पूजन के लिए आई महिला के गले से सोने चेन गायब,रिपोर्ट दर्ज
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com):हापुड के पास गांव वनखंडा में आयोजित श्री अजगर वसंती माता मंदिर के मेले में दिल्ली की एक महिला के गले से बदमाश ने सोने की चेन चोरी कर ली। दिल्ली निवासी वेदप्रकाश त्यागी का बेटा दीपक त्यागी अपनी माता जी सविता त्यागी के साथ 21 सितंबर को बनखण्डा गांव में माता के मेले में पूजा के लिए पहुंचे थे।इसी बीच किसी अज्ञात ने सविता के गले से सोने की चेन व लोकेट चोरी कर लिया,जो तीन तोले का था।पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। बाबूगढ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















