
153737841
ट्रांसपोर्टर व ड्राईवर की मिली भगत से 15 लाख का चावल गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख दो चावल व्यापारियों के करीब 15 लाख रुपए मूल्य का चावल एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी का मालिक व ड्राईवर फर्जी कागजों के बल पर ले उड़ा। चावल के 780 बैंग का लदान 11 सितम्बर-2026 को आजमगढ़ बलिया में एफसीआई के गोदाम से हापुड़ के लिए ट्रक में लादा गया था जिसके हापुड़ न पहुंचने पर व्यापारियों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। व्यापारी ने थाना हापुड़ देहात में सलूजा रोड लाइन्स कम्पनी बलिया के मालिक जितेन्द्र सलूजा व ट्रक चालक गोविंद कुमार निवासी गांव गोविंदपुर पोस्ट सम्भापुर बिल्होर कानपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ के थोक चावल व्यापारी अनुज गर्ग प्रोपाइटर मनोज कुमार अनुज कुमार नई मंडी हापुड़ तथा यश कंसल प्रोपाईटर श्री श्याम जी ट्रेडिंग कम्पनी गढ़ रोड हापुड़ को ओ.एम.एस योजना के अन्तर्गत एफ.सी.आई. से चावल का टेंडर छोड़ी गया था जिस का अधिकांश भाग व्यापारियों ने उठा लिया और 780 बैग चावल उठाना था।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित नई मंडी में पक्का बाग निवासी अनुज गर्ग और यश कंसल की दुकान है। एफसीआई की ओएमएस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया के तहत चावल खरीदते है। अनुज गर्ग का 76.70 क्विंटल और यश कंसल का 301.50 क्विंटल चावल एससीआई गोदाम आजमगढ़ बलिया से हापुड़ स्थित फर्म पर पहुंचाया जाना था। चावल की ढुलाई के लिए व्यापारियों की बातचीत सीतापुर स्थित सलूजा रोड लाइंस के स्वामी जतिंदर सलूजा से हुई। हुई। जतिंदर ने व्यापारियों को विश्वास में में लेने के लिए गाड़ी की फर्जी आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड उनके भतीजे शुभम गर्ग के व्हाट्सएप पर भेजे। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को एफसीआई के गोदाम से गेट पास बनवाकर कुल 780 बोरे चावल ट्रक में लदवा दिए गए। इसके एवज मेंश्चालक को उनके भतीजे ने 40 रुपये दिए ट्रांसपोर्टर जतिंदर सलूजा के बैंक खाते में 2 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए और शेष भाड़ा हापुड़ माल पहुंचने पर तय हुआ था।
व्यापारी अनुज गर्ग का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर जतिंदर सलूजा ने किसी संगठन गिरोह के साथ सांठगांठ कर फर्जी नंबर प्लाट व जाली दस्तार्वज तैयार कराए। इसके बाद ट्रक चालक के जरिए करीब 12 लाख रुपये का चावल खुर्द बुर्द कर दिया। हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चावल को बरामद किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















