
वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय, (केनरा बैंक) द्वारा आयोजित DCC/DLRC एवं DLSC की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वार्षिक ऋण योजना (ACP) की प्रगति, CD Ratio, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया, PMEGP, PM स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, शिक्षा ऋण, आवास ऋण तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि CD Ratio में सुधार किया जाए, KCC के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए, किसानों, युवाओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ ससमय मिले। बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता शिविरों एवं सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के दौरान आयोजित किए जाने वाले शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















