
पिलखुवा के जटपुरा में घर में आग लगाने का आरोप, महिला ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने और आग लगाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सोनिका पत्नी नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, 21 सितंबर की शाम घर पर विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और सामान के साथ छेड़छाड़ करने के बाद आग लगा दी। आग लगने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है।
घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सोनिका ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी वास्तविकता और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















