
गौ सेवकों ने कराया गौ माता का अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मेरठ रोड बस अड्डे के पास एक गौ माता की मृत्यु की सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया।
रात्रि के समय सूचना प्राप्त हुई कि मेरठ रोड बस अड्डे के पास एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ अजीत, संजय, रितेश, रोहन और सौरव मौजूद रहे।
गौ सेवकों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक उठवाया और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गौ माता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















