
बदनौली प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) ने ग्राम बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के संबंध में प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की कि सीडीआर सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के आधार पर जो लोग निर्दोष पाए जाएं, उनके साथ न्याय किया जाए और प्रशासन उनका सहयोग करे।
युवा जिला अध्यक्ष मनिंदर मसंद ने कहा कि घटना से संबंधित सभी पक्षों की शिकायतों, बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के जिला अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार बाना ने प्रशासन से अपील की कि ग्राम बदनौली में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान दयापाल सिंह, करणवीर सिंह, धर्मेंद्र सराव, प्रिंस मसंद, योगेंद्र सिद्धू, संगीता चौधरी, उज्जवल सिरोही एवं श्लेष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















