
हापुड़: 10 लाख की रंगदारी से तंग आकर ग्रामीण ने दी जान, यूपी पुलिस के सिपाही समेत 8 पर FIR
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10 लाख रुपये की अवैध उगाही और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी कुंवरपाल ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यूपी पुलिस के एक सिपाही समेत आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
“मामला हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र का है। मृतक कुंवरपाल गांव में लोगों को दवाई देने का काम करते थे। बीते 7 जुलाई 2026 को गांव के ही जयवीर की तबीयत खराब होने पर कुंवरपाल ने उन्हें दवा दी, लेकिन कुछ समय बाद जयवीर की मौत हो गई।
इसी घटना का फायदा उठाकर आरोपियों ने कुंवरपाल पर गलत दवा देने का आरोप लगाया और मामले को दबाने के एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। आरोपियों में यूपी पुलिस का सिपाही रूपचंद भी शामिल है।”
“आरोप है कि पैसे न देने पर आरोपियों ने कुंवरपाल को जेल भिजवाने की धमकी दी और उनके खिलाफ ऑनलाइन व CMO से झूठी शिकायतें करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार कुंवरपाल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मृतक के बेटे अंशुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही रूपचंद, भूपेंद्र, वीर सिंह, आकाश, विकास, शशि, प्रमोद और विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।”
“मृतक के बेटे की तहरीर पर 8 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
“पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि खाकी के साए में चल रहे इस ब्लैकमेलिंग के खेल में पुलिस कब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















