
स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो: राष्ट्रीय सैनिक संस्था
सिकंदराबाद,( तेलंगाना),वि(ehapurnews.com): एमसीईएमई ऑडिटोरियम, मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिकंदराबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण लागू कराने का आह्वान किया गया।
तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत का सपना वीर जवानों के योगदान के बिना अधूरा है। उन्होंने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्र निर्माण एवं अनुशासन-देशभक्ति के अभियान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि संस्था ने स्कूलों के लिए 15 दिवसीय प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण का सिलेबस एवं प्रत्येक विषय का लेसन प्लान तैयार किया है तथा मुजफ्फरनगर, जबलपुर और गाजियाबाद में इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
अधिवेशन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी को उत्कृष्ट देशभक्ति पदक से नवाजा गया।अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी। संस्था ने इस अभियान को विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ते हुए देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, एयर मार्शल राहुल भसीन, प्रो. डॉ. नीलम पवार, मेजर जनरल आलोक बेरी सहित अनेक विशिष्ट वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। विभिन्न राज्यों से आए लगभग 400 प्रतिनिधियों ने “जय हिंद” बोलने और बुलवाने की प्रतिज्ञा भी ली।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा सहित प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में सहभागिता की।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















