
आईआईए हापुड के चेयरमैन पवन शर्मा लखनऊ में स्टार चैप्टर चेयरमैन के खिताब से सम्मानित
हापुड वि(ehapurnews.com):आईआईए चैप्टर हापुड़ के चेयरमैन पवन शर्मा को लखनऊ में आयोजित इंडिया फूड एक्सपो के समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ‘स्टार चैप्टर चेयरमैन’ सेशन 2025-26 के लिए सम्मानित किया।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में 18 से 20 सितंबर 2026 तक होटल रिगालिया ग्रीन में तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो के 11वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस एक्सपो में देशभर से बड़ी संख्या में एक्जीबिटर्स, इन्वेस्टर्स और प्रमोटर्स ने हिस्सा लिया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में फूड इंडस्ट्री, खाद्य सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और नई गाइडलाइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।
एक्सपो के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा को सम्मानित किया।
हापुड के उद्यमी पवन शर्मा की इस उपलब्धि पर हापुड़ के उद्यमियों ने उन्हें और IIA चैप्टर के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इंडिया फूड एक्सपो में IIA चैप्टर हापुड़ की ओर से चेयरमैन पवन शर्मा और आकाश शर्मा ने सहभागिता की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















