हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ ने मंगलवार को सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत हापुड़ जिले के कुचेसर गांव में कांग्रेस प्रदेश हाई कमान द्वारा भेजी गयी करोना दवाईयां वितरित की व साथ ही ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शुभकामना पत्र बांटे।
कार्यक्रम में प्रधान प्रदीप शर्मा ,बीडीसी सदस्य राजकुमार शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विदित चौधरी रहे व साथ में प्रदेश सचिव व प्रभारी हापुड़ शमीम अय्युब,प्रदेश सचिव डा शोएब, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने की ।।
प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जब भी देश में संकट आया है जनता के साथ खड़ी दिखाई दी है और हमेशा जनता के मन की सुनी है और उसका समाधान किया है ।उन्होंने आरोप लगाया कि आज कोरोना में केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है।कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इलाज व दवाईयां मुहैय्या करा रही है और जहां कहीं भी किसी को आक्सिजन,अस्पताल में बैड ,खाना आदि की जरुरत है कांग्रेस कार्यकर्ता वहां उनकी मदद कर रहे हैं। और अपना पूरा सहयोग कर रहे है।
सरकार हठधर्मिता छोड़कर किसान हित में कृषि बिलों को तुरन्त वापिस ले।
कार्यक्रम में इरफ़ान सभासद,अमित कुमार एडवोकेट ,मन्जू गहलोत,विकास त्यागी,राज सिंह गुर्जर,जावेद,सचिन गोस्वामी,अबुज़र, आकाश त्यागी,आज़ाद सैफी,सल्मुद्दीन,मुन्फत हयात ,सागर,सुनील आदि उपस्थित थेः
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























