
चलती बाइक की चेन में फंसी महिला की साड़ी, हादसे में दो महिलाएं घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के धौलाना-मसूरी रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक से जा रही महिला हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सड़क पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
बताया जा रहा है कि महिलाएं थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना से दवाई लेकर बाइक पर घर लौट रही थी। मसूरी रोड पर एक महिला की साड़ी बाइक के चैन कवर में फस गई जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में मसूरी क्षेत्र के गांव पूठी निवासी सत्तों और ब्रिजेश घायल हो गई।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















