
धौलाना-बस्तपुर मार्ग पर कचरा वाहन हादसे का शिकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना-बस्तपुर मार्ग पर सोमवार को एक कचरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे के दौरान वाहन सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि धौलाना क्षेत्र में सड़क निर्माण और बारिश के कारण कई जगह रास्ते की स्थिति प्रभावित हुई है। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















