
राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 19वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 21 सितंबर को तेलंगाना के सिकंदराबाद में, हापुड़ से पदाधिकारी रवाना
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 19 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 21 सितंबर 2026 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन में “विकसित भारत 2047 को सफल बनाने में पूर्व सैनिकों एवं देशभक्त नागरिकों की भूमिका” विषय पर व्यापक विचार-विमर्श एवं मंथन किया जाएगा।हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवेशन के प्रातःकालीन सत्र में मुख्य अतिथि तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला होंगे, जबकि दोपहर के सत्र में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) सहित विश्व शांति पीठ के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, M.C.E.M.E. के कमांडेंट, एयर मार्शल राहुल भसीन, एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद के कोमोडोर, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वित्त विभाग के राष्ट्रीय संरक्षक राजन छिब्बर, परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, मेजर जनरल जी. श्रीनिवास तथा लेफ्टिनेंट जनरल के. रविप्रकाश सहित अनेक विशिष्ट सैन्य एवं सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे।
संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति बताया कि
राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जिला इकाई हापुड़ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ से तेलंगाना के लिए रवाना हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में—
जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल हैं।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के हापुड़ प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह अधिवेशन पूर्व सैनिकों के अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-मंच सिद्ध होगा। पूर्व सैनिकों के साथ-साथ देश के जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा देने पर भी अधिवेशन में विचार किया जाएगा।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने ये भी कहा कि “राष्ट्र सर्वप्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रीय सैनिक संस्था निरंतर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















