
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने धूमधाम से मनाया बप्पा का छठी उत्सव, कीर्तन में झूमें श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा गणपति जी का छठी उत्सव संकीर्तन, पूजन आरती कर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया लालपार्क वाली गली आर्यनगर में स्थापित गणपति पंडाल को लाईट व गुब्बारों से भव्यरूप से सजाया गया था महासभा विद्वानों ने छठी उत्सव अवसर पर भगवान श्री गणेश का शोडषोंपचार पूजन किया विद्वानों के सामूहिक शंखवादन एवं मंत्रोच्चार से उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर भक्ति व श्रद्धा से ओतप्रोत हो गए उत्सव का प्रारम्भ परामर्श मंडल विद्वान पंडित आदित्य भारद्वाज ने भजन “सजा दो घर को दुल्हन सा मेरे गणराज आए है से किया पंडित जगदम्बा शर्मा ने सुन्दर भावपूर्ण भजन सुनाकर सभी को ताली बजाने पर विवश कर दिया भगवान गणपति जी के छठी के बधाई गीत शुरु होते ही सभी नाचने लगे तथा गुलाब के फूलों की वर्षा की गईं बीच बीच में भक्तजन गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे लगाते रहे उत्सव में भक्तों की भारी भीड़ रही मुख्य यजमान महासभा मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी -शान्ति देवी रहे बप्पा की आरती के बाद फल, मिष्ठान, बिस्किट, टॉफी, खिलौने आदि के साथ कढ़ी-चावल प्रसाद का वितरण हुआ वही पूजन के सातवें दिन पूजन आरती मुख्य यजमान पं0 राहुल शर्मा राहुल शर्मा व परिवार ने किया रविवार होने से भक्तों की भारी भीड़ रही आचार्य मित्र प्रसाद एवं पंडित शिवम शुक्ला, पं0 शैलेन्द्र मिश्रा ने शोडषोंपचार पूजन कराया वही कलक्टर गंज में स्थापित हापुड़ के राजा गणपति का भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों ने मुख्य अतिथि के रूप में आरती किया इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पंडित के०सी० पाण्डेय काशी वाले ने उपस्थित भक्तों को गणपति महोत्सव के पौराणिक महत्व तथा पूजन विधान को बताया आयोजन समिति व्यवस्थापक संजय सहगल ने महासभा द्वारा धर्म के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की समिति ने विद्वानों का सम्मान कर स्मृतिचिन्ह प्रदान करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित सर्वेश तिवारी, आदित्य भारद्वाज, पं0 सुधाकर अवस्थी,आशीष पोखरीयाल, सुमित शर्मा, अनुज अग्रवाल, ऐश्वर्या श्री पाण्डेय, अभिषेक अवस्थी, नानक चंद शर्मा, कमल कंसल, पं0 सर्वेश तिवारी, भरत, रंजना चौधरी, प्रवीण गोयल, पंडित मोक्ष शर्मा, पूनम शर्मा, राधा अग्रवाल, मनीषा सिंघल, तुषार, शौर्य, ऐश्वर्या पाण्डेय पंडित गौरव कौशिक, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय , ऋतु शर्मा,हर्षित शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















