
पिलखुवा बाइक हादसा: उपचार के दौरान राशिद ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-09 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास 14 सितंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक राशिद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।”
“पूरा मामला कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र का है। बीते 14 सितंबर की दोपहर, NH-09 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सर्विस रोड पर दो बाइकों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी।
हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार सिंभावली के फत्तापुर निवासी दंपती—वसीम सैफी (45) और उनकी पत्नी शाहीन (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी बाइक चला रहे 26 वर्षीय राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।”
“स्थानीय अस्पताल से हालत नाजुक देखते हुए राशिद को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
26 साल के राशिद जीएस अस्पताल के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनका एक साल का छोटा बेटा भी है। राशिद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।”
“मामले की जानकारी देते हुए सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे में एक और मौत की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।”
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















