
श्री प्राचीन गंगा मंदिर खर्चा पेच में प्रेम प्रकाश मिश्रा और ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया राधा जी की छठी उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री प्राचीन गंगा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मंदिर के पुजारी प्रेम प्रकाश मिश्रा और ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्री राधा जी का छठी उत्सव खुर्जा पेच स्थित श्री प्राचीन गंगा मंदिर में श्री राधा जी का छठी उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्री राधा जी का विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने श्री राधा जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भक्ति एवं धार्मिक वातावरण बना रहा।
छठी उत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तजन भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। पूजा-अर्चना के उपरांत
श्रद्धालुओं को कढ़ी,चावल, पूड़ी सब्जी मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया।
मुकेश अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा गया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को बढ़ावा मिलता है। भजन प्रशांत शर्मा ने राधा रानी जी के भजन गाया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी,
प्रेम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय,मुकेश अग्रवाल, आयुश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल,ममता गर्ग, शिवांगी गर्ग,शर्थ गर्ग,रितु मिश्रा,प्रीति पाण्डेय,अनुपम मिश्रा अभिनव कृपाल आदि श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















