
👁 15 views Views
हापुड़ में खेत में निकला वाटर स्नेक, वनकर्मी ने रेस्क्यू किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब विनोद पुत्र सुखवीर के खेतों में अचानक वाटर स्नेक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना पर वन कर्मचारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम द्वारा सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















