
अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव में मतदान हेतु मतदाता उमड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के दस पदाधिकारियों व 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रविवार की सुबह 8 बजे दीवान इंटर कालेज में मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई। इस चुनाव में महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप से महासभा के प्रधान पद हेतु अतुल चौकड़ायत तथा अग्रबंधु सेवा ग्रुप से प्रधान पद हेतु ललित अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही ग्रुप से विभिन्न पदों व सदस्य हेतु चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा।
रविवार की सुबह शुरु हुए मतदान ने धीरे-धीरे गति पकड़ ली। महासभा के इस चुनाव में 5837 मतदाता मतदान करेंगे और 62 प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















