
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा स्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर कम होने के कारण वीआईपी घाट के पास पानी काफी पीछे हट गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं के सामने गंगा स्नान के लिए पर्याप्त जगह की समस्या खड़ी हो गई है।
वहीं, मुख्य मार्ग पर जेट्टी और बैरिकेडिंग लगाए जाने के कारण गंगा तक पहुंचने में भी श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। गंगा किनारे सूखा क्षेत्र बढ़ने से स्नान के लिए उपलब्ध स्थान काफी सीमित हो गया है।
बृजघाट में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मौजूदा व्यवस्था के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा स्नान के लिए उचित स्थान और सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए, ताकि बृजघाट आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।




















