
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हापुड जनपद के समस्त विकास खंडों और विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
चित्रकला प्रतियोगिता-
विषय – “स्वच्छता ही सेवा” एवं “विकसित भारत का संकल्प”
बच्चों ने अपनी कल्पना के माध्यम से स्वच्छ गांव, स्वच्छ घाट और प्लास्टिक मुक्त भारत का सुंदर चित्रण किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता’सेवा ही संगठन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”
विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प के महत्व पर अपने विचार रखे। सभी ने सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सेवा और स्वच्छता के प्रति संस्कार पैदा करती हैं। यही बच्चे आगे चलकर विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।
स्वच्छता अभियान-सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों, सचिवों, सफाई कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अमृत सरोवरों की साफ-सफाई की।
लोगों को कूड़े को अलग-अलग रखना, सोख्ता गड्ढा बनाना और अपने गांव को ODF Plus बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
4 सघन वृक्षारोपण व गौवंशों को पोषण आहार-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक गौशालाओं में निरंतर गोवंशों को हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















