
श्री राधा अष्टमी व्रत 19सितम्बर दिन शनिवार को आयुष्मान योग में शास्त्रोक्त पूजन मुहूर्त जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया श्री राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि
19 सितम्बर दिन शनिवार को आयुष्मान योग में मनाना शास्त्रोक्त हैं !राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के रूप में इस दिन विशेष पूजा, व्रत, कीर्तन और राधा-कृष्ण का श्रृंगार किया जाता हैं !अष्टमी तिथि 18 सितम्बर से दोपहर 01बजकर 01 मिनट बजे से प्रारम्भ होकर19 सितम्बर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट बजे तक हैं !इसलिए राधा अष्टमी व्रत एवं उत्सव19 सितम्बर, शनिवार को रहेगा। आयुष्मान योग में पूजन मुहूर्त प्रातः 11बजकर 10 मिनट बजे से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट बजे तक शास्त्रोक्त हैं!ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:45 मिनट बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक हैं !राहुकाल प्रातः 09 बजे से प्रातः 10 बजकर 30 मिनट तक हैं !19 सितम्बर भाद्रपद शुक्लपक्ष अष्टमी से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ होगा।यह पूजन लगातार 16 दिनों तक होगा और व्रत का विश्राम आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी 03 अक्टूबर दिन शनिवार में विश्राम दिया जायेगा !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















