
पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, जनपद हापुड़ से भी जुड़े हैं तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है? UAPA के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इस नेटवर्क के तार जनपद हापुड़ के धौलाना से भी जुड़े हैं। इसी वर्ष मार्च 2026 में केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेहड़ा में छापा मार कर अजीम राणा को पकड़ा था।
केंद्रीय एजेंसियों ने मार्च 2026 में पिपलेहड़ा गांव से अजीम राणा के साथ-साथ मेरठ के आजाद राजपूत को भी गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि दोनों आरोपी शहजाद भट्टी के कहने पर दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर समेत संवेदनशील धार्मिक स्थलों की रेकी कर फोटो वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। आरोपी दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के जरिए भट्टी से संपर्क में आए थे। फिलहाल गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि यह गैंग सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थ की तस्करी करता है और युवाओं को आतंकवाद के लिए भड़काता है। यह भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को निशाना बना रहा था।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















