
हॉट स्पॉट देने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, घर से बुलाकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में हॉट स्पॉट देने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी कर्मचारी को उसके घर से बुलाकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आई है। मारपीट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, जी एस रोड एच पी पेट्रोल पंप पर हॉट स्पॉट देने को लेकर कर्मचारी और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद दंबगों ने कर्मचारी को घर से बुलाकर ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कर्मचारी के सिर में चोट लग गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है
शिकायत के तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















