
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रघुनाथपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग तथा मेरिनो इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से ग्राम रघुनाथपुर चंदपूरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 132 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई एवम् 51 लोगों के x रे किए गए
शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ विशेष रूप से टी0बी0 की स्क्रीनिंग के लिए बलगम जांच एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को टी0बी0 के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना आदि लक्षण होने पर तत्काल जांच करानी चाहिए।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बीमारी की समय पर पहचान और उपचार से टी0बी0 को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टी0बी0 के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
जिला पी0पी0एम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए कार्यक्रम में श्री प्रेमचंद मेमोरियल लोहिया ट्रस्ट के डॉ प्रहलाद शाह अग्रवाल डॉ दिनेश कुमार अग्रवाल अनिल कुमार विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















