
गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में जनपदवासियों ने मारी बाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित हुई योनेक्स सनराइज द्वितीय यूपी स्टेट मास्टर (वेटर्न) बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कई खिताब भी जीते।
बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित फैजल क्लब में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित हुई। कोच व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु में डबल्स में सचिन शर्मा व सोमेश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 वर्ष से अधिक की आयु में डबल्स में हरेंद्र सिंह और मोहिंद्र पाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के सिंगल मैच में सुधीर गोयल ने तृतीय स्थान व डबल्स में सुधीर गोयल व पंकज कुमार घोष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इससे पहले भी सिंगल व डबल्स खेल में सुधीर गोयल यूपी चैंपियन रह चुके हैं।
पुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हापुड़ के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्थान हासिल किए। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान हाजी महबूब, विवेक त्यागी, गुरदेव सिंह, हाजी मेहराज, सभासद सलाउद्दीन, दीपक, अजय कुमार, अंकुर माहेश्वरी, जुगून त्यागी, अफजाल, इंजीनियर मारूफ आदि मौजूद रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















