
👁 13 views Views
हापुड़: गोल मार्केट में नाली में जमा गंदगी दे रही बीमारियों को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में नालियों की समय पर सफाई न होने की वजह से बीमारियां पनप रही है। हालात यह हैं कि क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। व्यापारी, ग्राहक, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनका कहना है कि समय-समय पर नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करें।
गोले मार्केट से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन नालियों में जमा गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है। बड़ी संख्या में बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों पर भी बीमारी का संकट मंडरा रहा है। व्यापारियों की मांग है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई की जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















