
विश्वकर्मा दिवस पर कारीगरों को टूल किट व महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में कारीगरों को टूल किट तथा महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित की गई।जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर व गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कारीगरों एवं श्रमिकों को टूल किट वितरित की।इसके अलावा विभिन्न पारंपरिक कारीगरों को उनके कार्य से संबंधित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए।उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य हुनरमंद कारीगरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके कौशल को बढ़ावा देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है। कारीगर एवं श्रमिक अपनी मेहनत और हुनर से समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।समारोह में अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















