
जैन धर्म के प्रश्नोत्तर पर आधारित तम्बोला के विजेता पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दशलक्षण पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर शान्तिधारा अभिषेक के उपरांत वर्धमान विधान मंडल पाठ का आयोजन हुआ। विधान पाठ को जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया तथा सगीतज्ञ विकास भारद्वाज ने संगीत दिया। जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक विधान मंडल पाठ मे बैठकर पूजन किया। जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन के धर्म उत्तम मादृव पर जैन भक्तो को कहा कि उत्तम मादृव का अर्थ अपने अन्तकरण से घमंड, अहंकार को समाप्त करना है। हमे धन, पद,रूप,ज्ञान का घमंड नही करना चाहिए ये सभी नाशवान हैं तथा मनुष्य को आत्मकल्याण के मार्ग से दूर ले जाती हैं।जैन धर्म के प्रश्नोत्तर पर आधारित तम्बोला का आयोजन हुआ। संचालन रेणुका जैन तथा नेहा जैन ने संयुक्त रूप से किया। विजयी प्रतियोगियो को जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, कार्यकारणी सदस्य सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, मनोज जैन ने पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। राजेश जैन, राकेश जैन, मनीषा जैन, श्वेता जैन, भावना जैन मंजू जैन, मगन जैन, ममता जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















