
कप्तान ने निरीक्षण के दौरान हथियार चलवा कर देखा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे।निरीक्षण के दौरान गार्द की सलामी ली, तत्पश्चात उन्होने थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार, अभिलेखों का रख-रखाव व साफ-सफाई आदि को चैक किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने हथियारों का भी निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से हथियार चलवा कर देखे।उन्होने गुंडों के साथ कोई रियायत न बरतने की हिदायत दी और कहा कि गुंडे की जगह सिर्फ जेल है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















