
पिलखुवा: फैक्ट्री के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में HPDA चौकी क्षेत्र में फैक्ट्रियों के पास दलदल और भरे पानी में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में अज्ञात शव को पानी और दलदल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















