
हिमांशु गोयल की स्कैप फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चितौली रोड पर स्थित हिमांशु गोयल की स्क्रैप फैक्टरी में हुई पीतल, तांबा की चोरी का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद कट्टा, स्कैप तांबा, व कापर वायरिंग पीतल व सिल्वर तथा 11 अदद कट्टा ईदगाह रोड पर स्थित एक गोदाम से बरामद किया है। चोरी का माल खरीदने वाले व गोदाम मालिक दानिश व नदीम पुलिस को देखकर दीवार फांद कर भाग खड़े हुए।
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त की रात्रि को हिमांशु गोयल की स्कैप फैक्टरी से तांबा, सिल्वर, पीतल के स्कैप की चोरी की घटना हुई थी। स्कैप की चोरी इससे पूर्व भी कई बार हो चुकी थी। सोमवार की रात्रि को हापुड़ पुलिस रामपुर रोड पर गश्त कर रही थी कि एक सूचना पर पुलिस ने हापुड़ के अलीनगर निवासी सुहैल को धर दबोचा। पुलिस ने सुहैल के कब्जे से अदद कट्टा स्कैप बरामद की है। सुहैल ने बताया कि फैक्टरी से कई बार मैने व सुभान से चोरी की थी। चोरी का यह माल हम ने दानिश, नदीम व इमरान को बेचा है। पुलिस रात में ही सुहैल को लेकर ईदगाह रोड स्थित दानिश व नदीम के गोदाम पर पहुंची जहां से पुलिस ने 11 अदद कट्टे, तांबा, पीतल, सिल्वर की स्कैप बरामद की है। पुलिस को देखकर नदीम व दानिश दीवार कूद कर भाग खड़े हुए। तलाशी लेने पर पुलिस को सुहैल के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस मिला है। हिमांशु गोयल की फैक्टरी से हुई स्कैप की चोरी की वारदात में लिप्त अन्य सभी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















