
पिलखुवा: कचहरी आ रहे अधिवक्ता पर दबंगों ने किया हमला
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास बम्बे के किनारे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। पहले हमलावरों ने वीडियो कॉल के जरिए पहचान की और मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे अधिवक्ता पर हमला कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित अधिवक्ता घायल हो गए जिन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिलखुवा के मोहल्ला चंदपुरा निवासी अधिवक्ता अनुज तोमर पुत्र शेर सिंह तोमर नगर पालिका परिषद हापुड़ स्थित परिसर में एक अधिवक्ता के पास प्रैक्टिस करते हैं। वह मंगलवार की सुबह कचहरी हापुड़ आ रहे थे कि निजामपुर के पास बम्बे के समीप हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान अधिवक्ता घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले में जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















