
होटल पर बस रोकना पड़ा महंगा, चालक से मारपीट कर किया घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए बस रोकने के दौरान चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में मौजूद एक युवक ने बस चालक फैजान की पिटाई कर उसे घायल कर दिया।
बिजनौर के चांदपुर निवासी फैजान निजी बस चलाता है। वह दिल्ली से बिजनौर लौट रहा था और रास्ते में गढ़मुक्तेश्वर के एक होटल पर बस रोककर खाना खाने लगा। इसी दौरान दानिश नाम के युवक ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान चालक के साथ मौजूद यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। आसपास के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़ित चालक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















