
हिन्दू रक्षा दल ने गौ माता का अंतिम संस्कार कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता मृत्यु अवस्था की सूचना हिंदू रक्षा दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल को मिली। सूचना मिलते ही आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे देखा तो पता चला कि गौ माता किसी जर्जर घर में काफी दिन से मृत अवस्था में थी जिस कारण गौ माता का शरीर गल गया था। गांव बदबू की वजह से बदहाल हो गया। आकाश बैनीवाल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर गौ माता के शरीर को जर्जर घर से बाहर निकाला और JCB के माध्यम से विधिः पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान अजीत राजपूत रवि सैनी रितेश विनीत रॉबिन रोहन मोहित आदि गौसेवक मौजूद रहे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















