
आठ दिनों से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): पिछले आठ दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। मुरादपुर गांव के ग्रामीणों ने वझीलपुर बिजलीघर का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार बिजली कटौती के चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने और नियमित रूप से बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















