
सिंभावली चीनी मिल के जीएस विश्वास राज सिंह ने दिया इस्तीफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सिंभावली चीनी मिल से बड़ी खबर सामने आई है। मिल में पिछले करीब पांच वर्षों से महाप्रबंधक (गन्ना) के पद पर कार्यरत विश्वास राज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विश्वास राज सिंह अब बिजनौर की श्योहारा चीनी मिल में बिड़ला ग्रुप के साथ उपाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि सिंभावली चीनी मिल लंबे समय से आर्थिक संकट से गुजर रही है। साथ ही मिल के स्वामित्व और भविष्य को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच विश्वास राज सिंह ने मिल छोड़ने का फैसला लिया।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों की गन्ना तौल से जुड़ी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई थी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



















