
चीनी के दाम पर लगेगा अंकुश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चीनी के दामों में वृद्धि को रोकने के लिए सरकार के तेवर सख्त होते जा रहे हैं और केंन्द्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
त्योहारी सीजन में चीनी की बढ़ती मांग के बीच सरकार ने इसकी कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए चीनी मिलों और डीलरों के लिए नियम और सख्त कर दिए हैं।
सरकार ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि बिक्री की जा चुकी चीनी का स्टॉक सात दिनों के भीतर मिल परिसर से बाहर भेजना होगा। यह व्यवस्था 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। डायरेक्टोरेट ऑफ शुगर एंड वेजिटेबल ऑयल्स की 10 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक किसी डीलर, एजेंट या थोक उपभोक्ता को चीनी बेचने के बाद मिल उसे सात दिनों से अधिक समय तक अपने परिसर में नहीं रख सकेगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















