
👁 17 views Views
जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी प्राप्त अपीलों की सुनवाई की
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को निर्वाचन से संबंधित प्राप्त अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, विलोपित करने एवं संशोधन से संबंधित प्राप्त अपीलों पर दोनों पक्षों को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी अपीलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















