हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के प्रशासनिक व आबकारी अधिकारियों ने रविवार को हापुड़ में शराब के ठेकों का अचानक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अनुज सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ यादव रविवार को हापुड़ के अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब के स्टॉक, खरीद व बेच का हिसाब तथा सेलसमैन व शराब के ठेकों के संचालकों के आई कार्ड आदि देखें और बार कोड को आबकारी विभाग के सोफ्टवेयर से चैक किया। जिलाधिकारी ने ठेकों पर मिले कुछ ग्राहकों से ओवर रेटिंग के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सब कुछ ठीक पाया। अधिकारियों ने शराब के ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा शराब की बिक्री का रजिस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह औचक निरीक्षण शराब की अवैध बिक्री के मददेनजर किया था।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320


























